बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज उत्तराखंड के दो हजार से अधिक पार्टी शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज उत्तराखंड के दो हजार से अधिक पार्टी शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज उत्तराखंड के दो हजार से अधिक पार्टी शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा की ताकत हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानवता की सेवा की मिसाल कायम की है।

भारतीय जनता पार्टी विचारधारा और संगठन के आधार पर राजनीति करने वाली पार्टी है। लेकिन लोकतंत्र में जनता की सेवा के लिए चुनाव जीतना भी एक माध्‍यम होता है और हमारे लिए चुनाव जीतने का शस्‍त्र भी हमारे बूथ के कार्यकर्ता ही है। मैं सभी बूथ के कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहना चाहता हूं कि आप बूथ पर पार्टी की आत्‍मा बन जाएं और श्रद्धेय ठाकरे जी के बताए रास्‍ते पर आगे बढ़ने का प्रण लें। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है, जो नेताओं के आधार पर नहीं, बल्कि बूथ और शक्ति केन्‍द्रों पर खड़े कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव लड़ती है और जीतती है।

Related posts

Leave a Comment