बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अन्तिम दिन है। कुल 243 सीटों में से 121 निर्वाचन क्षेत्रों में 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के चुनाव में पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और भोजपुर जिले शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच कल होगी और नाम वापस लेने की अंतिम ति‍थि‍ 20 अक्टूबर है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। राज्‍य में कई राजनीतिक दलों के प्रत्‍याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

पहले चरण में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के अधिकतर प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। महा महागठबंधन की ओर से सीट बंटवारे की घोषणा नहीं होने के कारण कांग्रेस ने अपने 48 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज चुनाव प्रचार के कार्यक्रम के तहत सारण जिले में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। वे पटना में विधानसभा चुनाव को लेकर बुद्धिजीवी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Related posts