बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी

बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी

बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई। ये सीटें हैं कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्र। ये दोनों सीटें जनता दल यूनाईटेड के विधायक शशि भूषण हजारी और मेवालाल चौधरी के निधन से खाली हुई हैं। नामांकन आठ अक्‍तूबर तक भरे जा सकेंगे और जांच 11 अक्‍तूबर को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 16 अक्‍तूबर है। मतदान 30 अक्‍तूबर को होगा और दो नवम्‍बर को मतगणना होगी।

Related posts

Leave a Comment