बिहार लोक सेवा आयोग- बीपीएससी ने कल संचालित 67वीं संयुक्‍त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी

बिहार लोक सेवा आयोग- बीपीएससी ने कल संचालित 67वीं संयुक्‍त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी

बिहार लोक सेवा आयोग ने कल संयुक्‍त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी है। प्रश्‍नपत्र वायरल हो जाने के बाद आयोग ने यह निर्णय किया। पेपर लीक का संज्ञान लेने हुए आयोग ने इस मामले में जांच का आदेश दिया। परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

आयोग के अध्‍यक्ष आर. के. महाजन ने कहा कि यह मामला संबंधित विभागों के साथ उठाया गया है और साइबर प्रकोष्‍ठ इसकी छानबीन कर रहा है।

बिहार के पुलिस महानिदेशक एस. के. सिंघल ने कहा कि राज्‍य सरकार की आर्थिक अपराध इकाई को पेपर लीक मामले की जांच का निर्देश दिया गया है।

पीटी परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले ही प्रश्न-पत्र वायरल हो गया। इसके विरोध में आरा, कटिहार और मुजफ्फरपुर में कई परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। बिहार लोकसेवा आयोग की सिफारिश पर पुलिस महानिदेशक ने प्रश्न-पत्र लीक मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। आर्थिक अपराध इकाई के ए.डी.जी. नैयर हसनैन खान के नेतृत्व में एक्सपर्ट टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। जांच टीम रात में बीपीएससी के दफ्तर पहुंच कर केंद्रों पर प्रश्न-पत्र भेजने की प्रक्रिया की अध्यक्ष और परीक्षा नियंत्रक से जानकारी ली। पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल ने बताया कि सभी साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment