बिहार में NDA के सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। गठबंधन के अंतर्गत राज्‍य में कुल 40 सीटों में से भाजपा 17 सीटों पर, जनता दल युनाइटेड 16 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाला हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा का राष्ट्रीय लोक मोर्चा राज्य में एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कल नई दिल्ली में इसकी घोषणा की।

भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाईटेड, लोक जनशक्ति पार्टी, हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा और राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा- एन.डी. गठबंधन बिहार में एक साथ होकर चुनाव लड़ेगा। भले ही पार्टी के अपने-अपने चुनाव चिन्‍ह, अपनी-अपनी सीटों पर अलग हो, लेकिन सभी चालीस सीटों पर पूरा एनडीए की सभी पार्टियां ताकत लगाएंगी।

Related posts

Leave a Comment