बिहार में, बिहारशरीफ और सासाराम के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू है और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों में अभी भी तनाव की स्थिति है। लगातार पांचवें दिन आज भी इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। शिक्षण संस्थान और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। इस संबंध में अब तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहारशरीफ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए हैं। सासाराम में हिंसा में छह लोग घायल हुए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जे.एस. गंगवार ने कहा कि प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
नालंदा में बिहार विशेष सशक्त पुलिस की टीम कंपनी बल और सौ हमारे जो लाठी बल सिपाही बिहार पुलिस में वो पहले से ही डेपुटेड हैं। उसके उपरांत जब वहां समस्या उत्पन्न हुई तो एसएसपी की एक कंपनी, रैप की दो कंपनी, आईटीबीपी की एक कंपनी, जो आज पहुंची, उसके अलावा बिहार विशेष सशक्त पुलिस की नौ कंपनियां आलरेडी वहां पर तैनात हैं। रोहताश जिले में बिहार विशेष सशक्त पुलिस की पांच कंपनियां और दो सौ लाठी बल वीआईपी प्रोग्राम था उसके मद्देनजर पहले से ही डेप्यूट किए गए थे।