बिहार में भारतीय जनता पार्टी और वामपंथी दलों समेत सभी विपक्षी दलों ने जहरीली शराब दुर्घटना में जान गंवाने लोगों को मुआवजा देने की मांग की है। विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस त्रासदी में हुई मौतों की सही संख्या छिपा रही है।
दलित शोाषित कमजोर जो जहरीली शराब से मरा, उसका न्यायिक जांच नहीं कराना, उसको मुआवजा नहीं देना। ये सब मुद्दा को लेकर हम लोग कहे थे कि सदन से सड़क की ओर चलेंगे। इस अहंकारी भ्रष्टाचारी सरकार को जब तक सत्ता से नहीं उखाड़ेंगे तब तक लडा़ई चलेगी।
इस बीच, बिहार में जहरीली शराब त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। 29 लोगों की आंख की रोशनी चली गई है।