बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले में 2 समुदायों के बीच संघर्ष के बाद इंटरनेट बैन

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले में 2 समुदायों के बीच संघर्ष के बाद इंटरनेट बैन

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के अंतर्गत बगहा पुलिस जिला क्षेत्र में 2 समुदायों के बीच संघर्ष के बाद इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं। मंगलवार को रतनमाला क्षेत्र में 1 धार्मिक शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी के बाद संघर्ष शुरू हुआ। घटना में कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए। गृह विभाग के अपर मुख्‍य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि सोशल मीडिया में अफवाहों और फर्जी खबरें रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं आज दिन के 2 बजे तक स्‍थगित रहेंगी। बगहा पुलिस जिला पश्चिम चंपारण में कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए एक विशेष प्रशासनिक इकाई है। पश्चिम चंपारण के जिला मजिस्‍ट्रेट दिनेश कुमार राय ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

Related posts

Leave a Comment