बिहार में ठंड के कारण सहरसा, सुपौल और दरभंगा सहित राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियां सात जनवरी तक स्थगित कर दी गई हैं। पटना में 10वीं तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। पटना के जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर ने आकाशवाणी को बताया कि बोर्ड परीक्षा से संबंधित गतिविधियां सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जारी रह सकती हैं। राज्य में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। पटना से गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 5 से 8 घंटे की देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण पटना और दरभंगा हवाई अड्डों पर कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...