बिहार में जहरीली शराब हादसे में मृतकों की संख्या 53 हुई

बिहार में जहरीली शराब हादसे में मृतकों की संख्या 53 हुई

बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से 13 और लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। जिले के ईसापुर, अमनौर और मरहौरा इलाकों में 27 लोगों की मौत हुई। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है क्योंकि 12 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से पांच की हालत नाजुक है। सारण के जिलाधीश राजेश मीणा ने बताया है कि अबतक चार आपूर्तिकर्ताओं सहित 123 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बिहार सरकार ने सारण जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल -एस आई टी का गठन किया है।

Related posts

Leave a Comment