बिहार के मुज़फ्फ़रपुर जिले में नूडल बनाने वाली कंपनी के बॉयलर में विस्फोट से छह लोगों की मौत

बिहार के मुज़फ्फ़रपुर जिले में नूडल बनाने वाली कंपनी के बॉयलर में विस्फोट से छह लोगों की मौत

बिहार में मुज़फ्फ़रपुर ज़िले के बेला में, नूडल बनाने वाली कंपनी के बॉयलर में विस्फोट से छह लोगों की मौत हो गई है और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज़ के लिए ज़िले के श्रीकृष्‍ण मेमोरियल कॉलेज और अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास के कारखानों को भी गंभीर क्षति पहुंची है।

ज़िलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि कई लोगों के कारखाने में फंसे होने का अंदेशा है। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

Related posts

Leave a Comment