बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ ग्रस्त जिलों के जिलाधिकारियों को पीडि़त लोगों तक समय से राहत और सहायता पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। जिन किसानों की फसल बाढ़ के कारण नष्ट हो गई है, उन्हें भी मदद देने को कहा गया है। दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों के हवाई सर्वेक्षण के बाद नीतीश कुमार ने बताया कि कई क्षेत्र अब भी पानी में डूबे हैं। इस बीच, राज्य में बाढ़ की स्थिति में कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं है। गंडक, बागमती और कमलाबलान सहित कई नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...