बांग्‍लादेश में एक नौका पलटने से 21 लोगों की मृत्यु

बांग्‍लादेश में एक नौका पलटने से 21 लोगों की मृत्यु

बांग्‍लादेश में ब्राहोनबेडिया जिले में एक नौका पलटने से 21 लोगों की मृत्यु हो गई जिनमें सात बच्चे सवार थे। इस घटना में पचास लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। ब्राहोनबेडिया के उपायुक्त के अनुसार नौका में बहुत ज्यादा यात्री सवार थे और मृतकों की संख्या बढ सकती है। जिला प्रशासन ने मरने वालों के परिवारों को बीस-बीस हजार टका की सहायता देने की घोषणा की है। घटना की जांच की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment