बांग्लादेश सरकार 8 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 181 वीं जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्य कार्यक्रम कुश्तिया जिले में होगा। इस अवसर पर संसद की अध्यक्ष शिरीन शर्मिन चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। ढ़ाका में संस्कृति राज्य मंत्री के एम खालिद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बांग्लादेश शिल्पकला अकादमी तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्री टैगोर की पेंटिंग की एक महीने तक प्रदर्शनी आयोजित करेगी। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक वृत्तचित्र भी दिखाया जाएगा।