बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री डॉक्टर हसन महमूद ने कहा है कि डिजिटल सुरक्षा अधिनियम के बारे में 12 देशों का बयान देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के समान है। चट्टोग्राम में संवाददाताओं से बातचीत में डॉक्टर हसन महमूद ने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो संबंधित राजनयिकों को वियना संधि के तहत दायित्वों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने मीडिया की स्वतंत्रता को सुनिश्चित किया है और वह इसे बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले, बृहस्पतिवार को बारह देशों के एक समूह ने बंगलादेश में पत्रकारों के खिलाफ हिंसा की खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए बयान जारी किया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...