बांग्‍लादेश की सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर 2022 में 7.10 प्रतिशत दर्ज की गई

बांग्‍लादेश की सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर वित्‍तीय वर्ष 2022 में सात दशमलव दस प्रतिशत दर्ज की गई थी। यह वित्‍तीय वर्ष 2021 की छह दशमलव नौ चार प्रतिशत और वित्‍तीय वर्ष 2020 की तीन दशमलव चार पांच प्रतिशत की वृद्धि से अधिक वृद्धि दर दर्शाती है। बांग्‍लादेश सांख्यिकी ब्‍यूरो- बीबीएस ने रविवार को अपनी हाल की रिपोर्ट में बांग्‍लादेश में प्रति व्‍यक्ति आय दो हजार सात सौ 93 डॉलर बताया है। जबकि वित्‍तीय वर्ष 2021 में प्रति व्‍यक्ति आय दो हजार पांच सौ 91 डॉलर और वित्‍तीय वर्ष 2020 में दो हजार तीन सौ 26 डॉलर थी।

अमरीकी डॉलर के मुकाबले बांग्‍लादेश की मुद्रा टाका में आई गिरावट के कारण पहले की अनुमानित सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर सात दशमलव पच्‍चीस प्रतिशत की तुलना में कम रही है।

Related posts

Leave a Comment