बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज हलका पड़ गया है और चेन्नई तट से 310 किलोमीटर आगे बढ़ गया है

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज हलका पड़ गया है और चेन्नई तट से 310 किलोमीटर आगे बढ़ गया है

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज हलका पड़ गया है और चेन्नई तट से 310 किलोमीटर आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इसके पश्चिम-उत्‍तर के पश्चिम दिशा में बढ़ने और कल तड़के तक उत्‍तरी तमिलनाडु तथा समीप के दक्षिणी आंध्र प्रदेश तटों को पार करने की संभावना है।

रेड अलर्ट की चेतावनी नौ जिलों तक बढ़ा दी गई है। तटवर्तीय जिले में दूर-दूर तक बारिश होने के बारे में सचेत कर दिया गया है। तिरूपपुर में कल रात 20 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। वर्षा वाले जिलों में सामान्‍य जनजीवन ठप है। मूसलाधार वर्षा के कारण इन जिलों की झीलों, नदियों, जलाश्‍यों और तालाबों का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। सरकार ने लोगों से कहा है कि वे नदियों, जलाश्‍यों और तालाबों के तटों पर ना जाए। किसी अनहोनी दुर्घटना को रोकने के लिए जलाश्‍यों के पानी छोड़ दिए गए हैं। तटवर्तीय लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर भेज दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment