तमिलनाडु में कल रात से चेन्नई सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण आज शाम चेन्नई के नजदीक तटीय इलाकों को पार करने की संभावना है। यह दबाव दोपहर में चेन्नई के पूर्व दक्षिण पूर्व में 130 किलोमीटर दूर स्थित है। चेन्नई में कल से तेज वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु में चेन्नई और 14 जिलों सहित केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में तेज से अत्यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में आज कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। नीलगिरि, कोयम्बटूर और कन्याकुमारी में कल तेज वर्षा होने के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...