फ्रैंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पूर्व विश्व नम्बर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने तीसरे दौर का मैच जीतने के बाद टूर्नामेंट से हट गए हैं। फ्रैंच टेनिस महासंघ ने एक वक्तव्य में इसकी जानकारी दी। इस बीच, महिलाओं में स्लोवेनिया की तमारा ज़िडैनसेक क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। तमारा ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली स्लोवेनिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं। चौथे दौर में तमारा ने रोमानिया की सोराना क्रिस्टी को 7-6, 6-1 से हराया। रूस की अनास्तासिया सर्गेयेवना पाव्लु-चेनकोवा और स्पेन की पौला बदोसा ने भी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
Related posts
म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे
म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार...
अन्नपूर्णा भंडार योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन करने का तरीका, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज।
Annapurna Bhandar Online Apply 2026: आवेदन कैसे करें? पश्चिम बंगाल सरकार की Annapurna Bhandar (अन्नपूर्णा भंडार)...
बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत
बिहार में एक बार फिर मौसम का कहर देखने को मिला है। राज्य के विभिन्न जिलों...