फ्रांस में 76वां कान फिल्म महोत्सव आरंभ हो गया है। महोत्सव की शुरूआत जॉनी डेप की ऐतिहासिक फिल्म जियान डू बैरी के प्रीमियर के साथ हुई। जॉनी डेप ने इसमें फ्रांस के राजा लुई पन्द्रहवें की भूमिका निभाई है। उद्घाटन समारोह में अभिनेता माइकल डगलस को मानद पाल्मे डी’ओर प्रदान किया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी अभिनेत्री कैथरीन ज़ेटा-जोन्स और उनकी बेटी कैरीज़ ज़ेटा डगलस भी दर्शकों के बीच मौजूद थीं। माइकल डगलस और कैथरीन डेनेउवे ने फिल्म महोत्सव आरंभ होने की आधिकारिक घोषणा की जो अगले 12 दिनों तक चलेगा।
फ्रांस में आरंभ हुआ 76वां कान फिल्म महोत्सव