फ्रांस में नव वर्ष के पहले दिन यानी आज से अधिकांश फलों और सब्जियों की प्लास्टिक पैकेजिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला एक नया कानून लागू हो गया है। यह प्रतिबंध मैक्रों सरकार द्वारा शुरू किए गए एक बहु-वर्षीय कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके द्वारा कई उद्योगों में प्लास्टिक के उपयोग को धीरे-धीरे कम किया जाएगा।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रतिबंध को वास्तविक क्रांति बताते हुए कहा कि इससे 2040 तक एकल उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने की फ्रांस की प्रतिबद्धता का पता चलता है।
पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि नए प्रतिबंध का उद्देश्य प्लास्टिक के स्थान पर अन्य विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा देना है।
ग्लासगो में हाल ही में कॉप-26 सम्मेलन में की गई प्रतिबद्धताओं का पालन करने के उद्देश्य से कई अन्य यूरोपीय देशों ने भी इसी तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की है।