फुटबॉल की बंगबंधु सैफ चैंपियनशिप 2023 के ग्रैंड फाइनल में भारतीय पुरुष टीम का सामना आज बेंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे कुवैत से होगा। सुनील छेत्री की नेतृत्व की टीम ब्लू टाइगर्स ने रविवार को सेमीफाइनल में लेबनान को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस साल के टूर्नामेंट में दोनों देश की टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। कुवैत और भारत के बीच खेला गया पिछला मैच एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुआ था। इस मैच में सुनील छैत्री ने भारत के लिए सिर्फ एक गोल ही बनाया था। जबकि भारत ने लेबनान को सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। एक अन्य सेमीफाइनल मैच में कुवैत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...