फीफा विश्व कप 2022 क्वालिफायर: सर्बिया ने पुर्तगाल को 2-1 से हराया

फीफा विश्व कप 2022 क्वालिफायर: सर्बिया ने पुर्तगाल को 2-1 से हराया

फीफा विश्व कप 2022 क्वालिफायर में सर्बिया ने पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया है। इससे पुर्तगाल के विश्व कप 2022 खेलने की उम्मीदों को झटका लगा है। पुर्तगाल से शुरुआती गोल खाने के बाद सर्बिया ने बेहतरीन वापसी की और दुसान टेडियैक ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में 90वें मिनट में एलेक्जेंडर मित्रोविच ने दाएं विंग से बेहतरीन गोल कर सर्बिया को 2-1 की बढ़त दिलाई। वहीं, इंग्लैड ने अल्बानिया को 5-0 से हराकर विश्व कप के लिए अपनी जगह लगभग तय कर ली है। इंग्लैंड ने पहले हाफ में ही पांच गोल किए।

Related posts

Leave a Comment