फीफा विश्व कप में कल रात दोहा में ग्रुप-एच के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से पराजित किया। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ही गोल कर विश्व रिकार्ड बनाया। वे पांच विश्व कप यानी 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 में गोल करने वाले पहले फुटबाल खिलाडी बन गये हैं। ग्रुप-जी के एक अन्य मैच में ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि उरुग्वे और दक्षिण कोरिया का मुकाबला बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा। ग्रुप-जी के शुरुआती मुकाबले में कल स्विट्जरलैंड ने कैमरून को एक-शून्य से शिकस्त दी। फुटबॉल विश्व कप में आज तीन मैच खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार दिन में साढ़े तीन बजे ग्रुप-बी में वेल्स और ईरान आमने-सामने होंगे। ग्रुप-ए में शाम साढ़े छह बजे कतर का सामना सेनेगल से होगा और रात साढ़े नौ बजे नीदरलैंड्स का मुकाबला इक्वाडोर से होगा।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...