क़तर में फुटबॉल विश्व कप में दो बार की चैम्पियन अर्जेंटीना फाइनल में पहुंच गयी है। कल पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को तीन-शून्य से हराया। आज देर रात साढे बारह बजे दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन फ्रांस का मुकाबला मोरक्को से होगा। दो बार की चैंम्पियन फ्रांस की टीम छठी बार सेमीफाइनल खेल रही है, जबकि टूर्नामेंट की डार्क हॉर्स मोरक्को ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। मौजूदा चैम्पियन फ्रांस की बाधा पार करने के लिए मोरक्को के प्रमुख खिलाड़ियों हाकिम जीच, अशरफ हकीमी और यूसुफ नेसीरी को बेहतरीन तालमेल के साथ प्रदर्शन करना होगा। कागजों में फ्रांस का पलड़ा भारी है और उसका दारोमदार कीलियन एमबाप्पे और ओलिवियर जीरू पर रहेगा। फ्रांस की टीम लय में नज़र आ रही है, लेकिन उन्हें मोरक्को की अभेद्य रक्षा पंक्ति से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीद है कि फ्रांस, मोरक्को के हाफ में दबाव बनाए रखेगा, लेकिन उसे मोरक्को के चपल पलटवार से सावधान रहना होगा। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...