फीफा विश्वकप में ग्रुप-ई में कल एक बड़़े उलटफेर में जापान ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया। पहले हाफ में पेनाल्टी से गोल करने के बाद जर्मनी मजबूत स्थिति में था, लेकिन सेकेंड हाफ में जापान ने वापसी की और आठ मिनट में दो गोल कर मैच 2-1 से जीत लिया। कल ग्रुप-ई के एक अन्य मैच में 7वीं वरीयता प्राप्त स्पेन ने 31वीं वरीयता वाले कोस्टारीका को 7-0 के बड़े अंतर से हराया। ग्रुप-एफ के मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त बेल्जियम ने कनाडा को 1-0 से मात दी। वहीं, ग्रुप-एफ में ही मोरक्को ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2018 विश्वकप उप विजेता क्रोएशिया को ड्रा पर रोक दिया। क्रोएशिया के लुका मोड्रिक ने आक्रमक खेल दिखाया लेकिन मोरक्को के डिफेंस को तोड़ने में असफल रहे।
आज ग्रुप-जी में दोपहर साढ़े तीन बजे स्विटजरलैंड का सामना कैमरून से वहीं देर रात शीर्ष वरीयता वाली ब्राजील की टीम का सामना सर्बिया से होगा। ग्रुप-एच मे शाम साढ़े छह बजे उरूग्वे का मुकाबला दक्षिण कोरिया से वहीं रात साढ़े नौ बजे पुर्तगाल और घाना आमने-सामने होंगे।