दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक कार्रवाई के कारण फिलीपींस ने चीन के राजदूत को बुलाकर विरोध दर्ज कराया है। फिलीपींस ने अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए चीन को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में ले जाने की धमकी दी है।
फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन के तटरक्षक बलों ने शनिवार को फिलीपींस की एक असैन्य नौका नौका को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्य घायल भी हुए हैं। इस नौका से सैनिकों के लिए सामग्री ले जाई जा रही थी। फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र में चीन का लगातार हस्तक्षेप फिलीपींस की संप्रभुता का हनन है और स्वीकार्य नहीं हैं। फिलीपींस ने चीन से अपने पोतों को इस इलाके से तुरंत हटाने की मांग की है। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना हक जताता है जिसमें दो सौ मील में फैला फिलीपींस का विशेष आर्थिक क्षेत्र भी शामिल है। चीन ने पूरे दक्षिण चीन सागर में सैकडों गश्ती जहाज तैनात कर रखे हैं जबकि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय वर्ष 2016 में ही दक्षिण चीन सागर पर चीन के प्रभुत्व को नकार चुका है।