फरवरी महीने में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) में 15 लाख 48 हजार नए सदस्‍य जुड़े

इस वर्ष फरवरी के महीने में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन में 15 लाख 48 हजार नए सदस्‍य जुड़े। इसका सबसे उल्‍लेखनीय पहलू यह है कि नए सदस्‍यों में अधिकांश 18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। कुल नए सदस्‍यों का यह 56 दशमलव तीन छह प्रतिशत है। इससे जाहिर होता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश लोग युवा हैं।

The post फरवरी महीने में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) में 15 लाख 48 हजार नए सदस्‍य जुड़े appeared first on insamachar.

Related posts

Leave a Comment