प्रयागराज में बसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान जारी

प्रयागराज में बसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान जारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान जारी है। यह स्नान महाकुंभ मेले का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र अनुष्ठान है। इससे पहले दो अमृत स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति और 29 जनवरी मौनी अमावस्या को हुए थे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की है और महाकुंभ के मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल और नो वीआईपी जोन घोषित किया है। विश्‍व के सबसे बड़े धार्मिक समागम के रूप में पहचाने जाने वाले महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को हुई और अब तक 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्‍था की डुबकी लगा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment