प्रधानमंत्री मोदी 27 जुलाई को सीकर में पीएम-किसान के तहत लगभग 17000 करोड़ रुपये की 14वीं किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 27 जुलाई को सीकर में पीएम-किसान के तहत लगभग 17000 करोड़ रुपये की 14वीं किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सीकर में पीएम-किसान योजना के तहत लगभग 17,000 करोड़ रुपए की 14वीं किस्त जारी करने सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

किसानों के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के एक और उदाहरण के रूप में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 14वीं किस्त के रूप में लगभग 17,000 करोड़ रुपये की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को जारी की जाएगी।

किसानों को लाभ पहुंचाने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री 1 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। किसानों की सभी जरूरतों के लिए एक ही स्थान पर सभी समाधान की सुविधा प्रदान करने के लिए पीएमकेएसके विकसित किए जा रहे हैं। कृषि-आदानों (उर्वरक, बीज, उपकरण) की जानकारी से लेकर मिट्टी, बीज और उर्वरकों की परीक्षण सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी तक, देश में किसानों के लिए पीएमकेएसके को एक विश्वसनीय सहायता प्रणाली बनने की परिकल्पना की गई है। ये केंद्र, ब्लॉक/जिला स्तर की दुकानों पर उर्वरक खुदरा विक्रेताओं के नियमित क्षमता निर्माण को भी सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

Leave a Comment