प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को नई दिल्ली में ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो-भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को नई दिल्ली में ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो-भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन करेंगे। कपड़ा मंत्रालय की सचिव रचना शाह ने कहा कि चार दिवसीय भारत टैक्स 2024, भारत मंडपम और यशोभूमि में 22 लाख वर्ग फुट प्रदर्शनी क्षेत्र में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान 100 देशों के खरीदारों और 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं की भागीदारी की उम्मीद है।

रचना शाह ने आगे कहा कि यह एक्सपो वैश्विक मंच पर भारत की कपड़ा मूल्य श्रृंखला की ताकत को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर होगा। मंत्रालय ने कहा कि आयोजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय भागीदारी सहित 46 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment