प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसम्बर को काशी-विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। नई दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लगभग तीन हज़ार धार्मिक नेता, संत, कलाकार और अन्य गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने काशी-विश्वनाथ धाम के सौंदर्यकरण का काम शुरू किया था। तरुण चुघ ने कहा कि तेरह दिम्बर से अगले वर्ष चौदह जनवरी तक प्रतिदिन काशी में एक समारोह होगा। इस कार्यक्रम का देश के इक्यावन हज़ार स्थानों पर सीधा प्रसारण होगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...