प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे मणिपुर और त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी इम्फाल में चार हजार आठ सौ करोड रुपये से अधिक की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मणिपुर में प्रधानमंत्री करीब एक हजार 850 करोड रुपये लागत की तेरह परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा लगभग दो हजार 950 करोड रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
ये परियोजनाएं सडकों का बुनियादी ढांचा, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आवास, कौशल विकास, कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं। कनेक्टिविटी में सुधार की देशव्यापी परियोजनाओं के अनुरूप प्रधानमंत्री एक हजार सात सौ करोड रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। एक सौ दस किलोमीटर से अधिक की लम्बाई वाले इन राजमार्गों का निर्माण क्षेत्र की सडक संपर्क में सुधार के लिए एक बडा कदम होगा।
तीसरे पहर करीब दो बजे अगरतला में प्रधानमंत्री महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे तथा दो प्रमुख विकास पहलों का भी शुभारम्भ करेंगे। लगभग चार सौ पचास करोड रुपये की लागत से निर्मित महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे का नया भवन आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम आई टी नेटवर्क एकीकृत प्रणाली युक्त है। यह तीस हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment