प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जनवरी, 2022 को त्रिपुरा का दौरा करेंगे। राज्य की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और मुख्यमंत्री त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना और विद्याज्योति स्कूल परियोजना मिशन 100 प्रमुख पहलों का शुभारंभ करेंगे।
लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे का नया एकीकृत टर्मिनल भवन, आधुनिक सुविधाओं से युक्त और नवीनतम आईटी नेटवर्क एकीकृत प्रणाली द्वारा समर्थित 30,000 वर्गमीटर में फैला एक अत्याधुनिक भवन है। नए टर्मिनल भवन का विकास देश भर के सभी हवाई अड्डों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के प्रधानमंत्री की पहल के अनुरूप एक प्रयास है।
विद्याज्योति स्कूल परियोजना मिशन 100 का उद्देश्य राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है और 100 मौजूदा उच्च/उच्च माध्यमिक विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्याज्योति विद्यालयों में परिवर्तित करना है। यह परियोजना नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के लगभग 1.2 लाख छात्रों को कवर करेगी और अगले तीन वर्षों में लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर मुख्य विकास क्षेत्रों में सेवा वितरण के लिए बेंचमार्क मानकों तक पहुंचना है। इस योजना के लिए चुने गए प्रमुख क्षेत्रों में घरेलू नल कनेक्शन, घरेलू बिजली कनेक्शन, सभी मौसम के अनुकूल सड़कें, हर घर के लिए शौचालय, प्रत्येक बच्चे के लिए अनुशंसित टीकाकरण, स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी आदि शामिल हैं। यह योजना गांवों को विभिन्न क्षेत्रों में सेवा वितरण के लिए बेंचमार्क तक पहुंचने में मदद करके लाभान्वित करेगी और जमीनी स्तर पर सेवा वितरण में सुधार के लिए गांवों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करेगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment