Categories: News-Headlines

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने को‍विड से निपटने और राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण में प्रगति की तैयारियों की समीक्षा की

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ को‍विड से निपटने और राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण में प्रगति के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। यह समीक्षा बैठक कोविड के नये रूप ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों और हाल ही में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग तथा वरिष्‍ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक दिये जाने के फैसले के मद्देनजर आयोजित की गई थी।

डॉ. मांडविया ने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोविड के मामलों में 3 से 4 गुना की वृद्धि देखी जा रही है। ओमिक्रोन अत्‍याधिक संक्रामक होने की वजह से इससे संक्रमण बहुत ज्‍यादा फैलने का खतरा है जिससे चिकित्‍सा प्रणाली पर बहुत ज्‍यादा दबाव आ सकता है। उन्‍होंने राज्‍यों को सुझाव दिया कि वे ऐसी स्थिति से बचने के लिए पहले से ही अपनी सभी तैयारियां पूरी कर लें।

केन्‍द्रीय मंत्री ने कोविड के बढते मामलों को देखते हुए रोकथाम उपायों पर नए सिरे से और कड़ाई से ध्यान देने तथा कोविड उपयुक्‍त व्यवहार का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। टीकाकरण अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, हमें 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण तथा बुजुर्गों को एहतियाती खुराक देने पर ध्यान देना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने सभी पात्र वयस्कों में से 90 प्रतिशत को कोविड टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्‍य हासिल करने के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने राज्यों से आग्रह किया, जिनके यहां टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से कम है, उन्‍हें इसमें तेजी लानी चाहिए।

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे के विकास और टीकों के उत्पादन में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। उन्‍होंने ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का ध्यान इस तथ्य की ओर दिलाया कि सामूहिक रूप से, उन्होंने आपातकालीन कोविड प्रतिक्रिया पैकेज के तहत उपलब्ध स्वीकृत धन का केवल 17 प्रतिशत से अधिक का ही उपयोग किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

13 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

14 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.