दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की। साथ ही PM ने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों को 14 करोड़ से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी किया, इससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि नरेंद्र सिंह तोमर भी हिस्सा ले रहे हैं।
पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है, जो 4-महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय है। धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। इस योजना में, किसान परिवारों को अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि अंतरित की जा चुकी है।