प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद के परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद के परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तीव्र विकास और जीवन सुगमता सुनिश्चित करने के लिए डबल इंजन की सरकार पर बल दिया है। उन्‍होंने तेलंगाना के लोगों को आश्‍वासन दिया कि केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाने के लिए हर प्रकार के प्रयास कर रही है। सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड से तेलंगाना के लोगों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि कई राज्‍यों ने साबित किया है कि डबल इंजन की सरकार बेहतर सेवाएं दे सकती है। उन्‍होंने कहा कि तेलंगाना का संपूर्ण विकास केन्‍द्र सरकार की सर्वोच्‍च प्रा‍थमिकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार विकास में तेजी ला रही है। उन्‍होंने आश्‍वस्‍त किया कि प्रत्‍येक गांव और शहर को सड़क संपर्क उपलब्‍ध कराया जाएगा और क्षेत्रीय रिंग रोड भी जल्‍द ही वास्‍तविकता बन जाएगी। जनसभा में बडी संख्‍या में लोगों ने भाग लिया।

Related posts

Leave a Comment