प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद श्रीनिवास प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वी. श्रीनिवास प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय का पैरोकार बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं वरिष्ठ नेता और चामराजनगर से सांसद वी. श्रीनिवास प्रसाद के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह सामाजिक न्याय के पैरोकार थे और उन्होंने अपना जीवन गरीबों, वंचितों और दलितों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसाद के परिजनों और समर्थकों के प्रति शोक-संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि वह सामुदायिक सेवा के अनेक कार्यों के लिए बहुत लोकप्रिय थे।

कर्नाटक की चामराजनगर लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और बेंगलुरू के एक अस्पताल में सोमवार को उनका निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

श्रीनिवास प्रसाद ने इस साल 18 मार्च को चुनावी राजनीति से अपने संन्यास की घोषणा की थी।

I am extremely pained by the passing away of senior leader and MP from Chamarajanagar, Shri V. Sreenivasa Prasad Ji. He was a champion of social justice, having devoted his life to the welfare of the poor, downtrodden and marginalised. He was very popular for his various works of…

— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2024

Related posts

Leave a Comment