Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने वचुर्अल माध्‍यम से कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सौ पचास करोड़ कोविड रोधी टीके लगाने का इतिहास रचने पर देशवासियो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नए साल के पहले महीने, पहले सप्ताह में देश ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के नए संकल्प का प्रतीक है जो आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों, टीका निर्माताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडिया कांफ्रेंस के माध्‍यम से कोलकाता में चित्तरंजन राष्‍ट्रीय कैंसर संस्‍थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। इस संस्‍थान से कैंसर से पीड़ित गरीब और आम लोगों को मदद मिलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोलकाता के न्यूटाउन में दूसरे परिसर के उद्धाटन अवसर पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुईं।

यह परिसर देश के सभी भागों में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के विस्‍तार और इन्‍हें उन्‍नत बनाने के प्रधानमंत्री की परिकल्‍पना के अनुरूप निर्मित किया गया है। संस्‍थान में कैंसर रोगियों की बढती संख्‍या को देखते हुए इसका विस्‍तार जरूरी हो गया था। दूसरे परिसर से यह जरूरत पूरी हो सकेगी।

कैंसर संस्‍थान के दूसरे परिसर के निर्माण पर पांच सौ तीस करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें से लगभग चार सौ करोड़ रुपये केन्‍द्र सरकार ने दिये हैं। बाकी 25 प्रतिशत राशि बंगाल सरकार ने उपलब्‍ध कराई है। इस परिसर में चार सौ साठ बिस्‍तरों की कैंसर यूनिट की व्‍यवस्‍था होगी जो आधुनिक नैदानिक और उपचार सुविधाओं से युक्‍त होगा। यह एक उन्‍नत कैंसर अनुसंधान केन्‍द्र के रूप में भी काम करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.