उसुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के महापंजीयक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा से संबंधित रिकॉर्ड को सुरक्षित और संरक्षित करने का निर्देश दिया है। शीर्ष न्यायालय ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों, एसपीजी और अन्य केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों को जांच में सहयोग करने तथा पूरे रिकॉर्ड सील करने के निर्देश दिए हैं।
उच्चतम न्यायालय गैर सरकारी संगठन लॉयर्स वॉयस की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक मामले की गहन जांच करने की मांग की गई है।
याचिका में सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पंजाब सरकार को निर्देश देने की मांग की है। मामले की सुनवाई सोमवार को भी जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक मामले की जांच कर रही गृह मंत्रालय की समिति आज फिरोजपुर पहुंची। समिति ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय और तेरह अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। समिति ने उस पुल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया, जहां प्रधानमंत्री के काफिल को रोका गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment