Categories: News-Headlines

देश ने राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत 150 करोड से अधिक कोविडरोधी टीके लगाकर इतिहास रचा

भारत ने आज राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत 150 करोड़ के आंकडे को पार करके इतिहास रच दिया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि एक साल से भी कम समय में हासिल की गई है। पिछले साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से, देश ने 90 प्रतिशत पात्र नागरिकों को टीके की पहली डोज और 65 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज का लक्ष्‍य हासिल किया है।

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत पिछले साल 21 अक्टूबर को केवल 279 दिनों में 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्‍य प्राप्‍त किया गया था।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड टीके उपलब्ध करा रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.