प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत हिंदी में करने की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत हिंदी में करने की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत हिंदी में करने की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम लाखों छात्रों को अपनी भाषा में चिकित्सा का अध्ययन करने और देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सशक्त करेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह छात्रों के लिए अवसरों के विभिन्न द्वार खोलेगा।

गृह मंत्री अमित शाह के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हुआ यह शुभारंभ देश में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। इससे लाखों विद्यार्थी, जहां अपनी भाषा में पढ़ाई कर सकेंगे, वहीं उनके लिए अवसरों के अनेक द्वार भी खुलेंगे।”

मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हुआ यह शुभारंभ देश में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। इससे लाखों विद्यार्थी जहां अपनी भाषा में पढ़ाई कर सकेंगे, वहीं उनके लिए अवसरों के भी अनेक द्वार खुलेंगे। https://t.co/kuD9CErsPu

— Narendra Modi (@narendramodi) October 16, 2022

गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में MBBS की पढाई का पाठ्यक्रम हिन्‍दी भाषा में जारी किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज मध्‍य प्रदेश के भोपाल में देश में पहली बार एमबीबीएस की पढाई का पाठ्यक्रम हिन्‍दी भाषा में जारी किया। केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के शिक्षा क्षेत्र में पुनर्जागरण और पुनर्निमाण का है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति में बच्‍चों को प्राथमिक, तकनी‍की और चिकित्‍सा की शिक्षा अपनी मातृभाषा में देने का प्रावधान कर ऐतिहासिक फैसला किया है।

Related posts

Leave a Comment