प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की कोवैक्सीन को ऑस्ट्रेलिया की मान्यता के लिए स्कॉट मॉरिसन को धन्यवाद दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की कोवैक्सीन को ऑस्ट्रेलिया की मान्यता के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को धन्यवाद दिया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत की कोवैक्सीन को ऑस्ट्रेलिया द्वारा मान्यता दिए जाने पर मैं अपने मित्र स्कॉट मॉरिसन को धन्यवाद देता हूं। कोविड-19 के बाद दोनों देशों के बीच साझेदारी में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।”

I thank my dear friend @ScottMorrisonMP for Australia’s recognition of India’s COVAXIN. It is an important step forward in the post-COVID partnership between and .

— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2021

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के कोवैक्सीन टीके को औपचारिक रूप से मान्यता दी

ऑस्ट्रेलिया के औषधि और चिकित्सा उपकरणों के नियामक ने सोमवार को भारत के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन को औपचारिक रूप से मान्यता दी। देश की सीमा भी लगभग 20 महीनों में पहली बार फिर से खोल दी गई है।

भारत बायोटेक के कोवैक्सीन और एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोविशील्ड भारत में व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले दो टीके हैं। ऑस्ट्रेलिया कोविशील्ड को पहले ही मान्यता दे चुका है।

ऑस्ट्रेलिया के औषधि और चिकित्सा उपकरण नियामक टीजीए ने कहा, ‘‘थेरापेटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (टीजीए) ने तय किया है कि कोवैक्सीन (भारत बायोटेक द्वारा निर्मित) और बीबीआईबीपी-कोर वी (शिनोफार्म, चीन द्वारा निर्मित) को यात्रियों के टीकाकरण की स्थिति के लिए मान्यता दी जाएगी।’’

यह मान्यता 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के यात्रियों के लिए है जिन्हें कोवैक्सीन का टीका लगाया गया है और उन 18 से 60 वर्ष के लोगों के लिए है जिन्हें बीबीआईबीपी-कोर वी का टीका लगाया गया है।

Related posts

Leave a Comment