प्रधानमंत्री मोदी ने बेन्यामिन नेतन्याहू को छठी बार इस्राइल का प्रधानमंत्री बनने पर फोन कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात की। प्रधानमं मोदी ने बेन्यामिन नेतन्‍याहू के छठी बार इस्राइल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में हुई तेज प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सामरिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने बेन्यामिन नेतन्‍याहू को जल्‍दी ही भारत आने का निमंत्रण दिया।

Was a pleasure to speak with my good friend, @netanyahu. Congratulated him for his impressive election win and for becoming Prime Minister for a record sixth time. Delighted that we will have another chance to advance the India-Israel Strategic Partnership together. @IsraeliPM

— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2023

Related posts

Leave a Comment