प्रधानमंत्री मोदी ने बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद-उल-अजहा के मौके पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद-उल-अजहा के मौके पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद-उल-अजहा के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक पत्र में बांग्लादेश के लोगों को ईद-उल-अजहा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा का त्यौहार हमें बलिदान और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के साथ समृद्धि साझा करने के गुणों की याद दिलाता है। समाज के कमजोर वर्ग के हित, दोनों देशों की सरकारों की प्राथमिकता रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच उत्कृष्ट सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने के लिए साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्‍होंने कहा कि सहयोग और साझेदारी के माध्यम से दोनों देश तेजी से बदलते जटिल और चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय वातावरण के बावजूद अपने नागरिकों के लिए समावेशी विकास जारी रख सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment