प्रधानमंत्री मोदी ने पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैरालंपिक खेल, टोक्यो में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा; “विलक्षण प्रतिभा की धनी भाविना पटेल ने इतिहास लिखा है! उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक जीता है। इसके लिए उन्हें बधाई। उनकी जीवन यात्रा प्रेरणादायी है और इससे खेल के प्रति ज्यादा युवा आकर्षित होंगे।

पदक तालिका में भारत 1 रजत पदक के साथ 50वें स्‍थान पर है। चीन 32 स्वर्ण के साथ पहले, ब्रिटेन 18 स्वर्ण के साथ दूसरे और रूस पैरालंपिक कमिटी-आर.पी.सी. 13 स्वर्ण जीतकर तीसरे स्थान पर है।

Related posts

Leave a Comment