प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन से 75 रुपए के विशेष सिक्के और स्मारक डाक टिकट जारी किए

प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन से 75 रुपए के विशेष सिक्के और स्मारक डाक टिकट जारी किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन से स्मारक डाक टिकट और वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए 75 रुपए के विशेष सिक्के जारी किए।

नए संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज 28 मई 2023 का यह दिन ऐसा ही शुभ अवसर है। देश आज़ादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ भवन नहीं है यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। देश आज़ादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ भवन नहीं है यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा। नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत नए लक्ष्य तय कर रहा है। नया जोश है, नई उमंग है, दिशा नई है, दृष्टि नई है।

नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, आजादी के अमृतकाल में पूरा देश आज इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन रहा है। मैं PM मोदी को साधुवाद देता हूं जिनके दृढ़ संकल्प और प्रेरक मार्गदर्शन से संसद का ये नया भवन 2.5 साल से भी कम अवधि में बनकर तैयार हुआ।

नई संसद में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा, हमारा वर्तमान संसद भवन देश की लोकतांत्रिक गतिविधियों का जीवंत केंद्र रहा है। हमारी प्रगति का मार्गदर्शक रहा है। यह भवन भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति तथा संविधान निर्माण से लेकर हमारी गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा के दौरान अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। आने वाले वर्षों में परिसीमन के कारण सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना एवं संसद की बढ़ती हुई ज़िम्मेदारियों को देखते हुए वर्तमान संसद भवन में स्थान का अभाव महसूस किया जा रहा था। संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से एक नए भवन के निर्माण का आग्रह किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवनिर्मित संसद भवन राष्‍ट्र को समर्पित किया। वह सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर नये संसद भवन पहुंचे और महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। अधीनम के साथ प्रधानमंत्री ने नये संसद भवन में प्रवेश किया। उन्‍होंने लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के साथ मिलकर नए संसद भवन में सेंगोल को स्‍थापित किया। हवन के पश्‍चात सेंगोल को नये संसद भवन में स्‍थापित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पट्टिका का अनावरण कर नये संसद भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नये संसद भवन के निर्माण में शामिल रहे लोगों को सम्‍मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और लोकसभा अध्‍यक्ष ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भी हिस्‍सा लिया।

Related posts

Leave a Comment