प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में युवाओं को प्रेरित करने वाली कई गतिविधियों में भाग लिया

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में युवाओं को प्रेरित करने वाली कई गतिविधियों में भाग लिया

राष्‍ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्‍ली में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में हिस्‍सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक प्रदर्शनी का दौरा किया और कुछ युवाओं से बातचीत की, जिन्‍होंने प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत के बारे में अपने-अपने लक्ष्‍य प्रस्‍तुत किये।

इन प्रस्‍तुतियों में भारत की सर्वाधिक ज्‍वलंत चुनौतियों के बारे में नए विचार और समाधान दर्शाए गए थे। प्रधानमंत्री मोदी राष्‍ट्र के भावी नेताओं को प्रेरित और प्रोत्‍साहित करने तथा उनके सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्‍न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी देशभर से आए तीन हजार गतिशील युवा नेताओं से मिलेंगे। प्रधानमंत्री उनके साथ दोपहर का भोजन करेंगे और उन्‍हें अपने विचार, अनुभव और आकांक्षाएं प्रत्‍यक्ष रूप से प्रधानमंत्री के साथ साझा करने के अवसर प्रदान करेंगे।

वे इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा दस विषयों पर लिखे गए उत्‍कृष्‍ट निबंधों के एक संकलन का विमोचन भी करेंगे। विकसित भारत संवाद, युवाओं को देश के भविष्‍य के बारे में अपने विचारों से, नीति-निर्माताओं और राष्‍ट्रीय तथा अंतर्राष्‍ट्रीय विभूतियों को सीधे अवगत कराने का अवसर प्रदान करता है।

Related posts

Leave a Comment