प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनी बुद्धिमत्ता और कुशल नेतृत्व का परिचय देकर देश को गर्व करने का अवसर प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा है कि लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रबल समर्थक के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा-स्रोत बने रहेंगे।