प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-मुम्बई उड़ान के दौरान बीमार महसूस कर रहे एक यात्री की मदद करने वाले केन्द्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड की सराहना की है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि मेरे सहयोगी डॉ. भागवत पेशे से ही नहीं दिल से भी डॉक्टर है और सहयात्री की सहायता कर उन्होंने महान संदेश दिया है। उड़ान के दौरान कम रक्तचाप के कारण एक यात्री सीट से नीचे गिर गए थे और डॉ. कराड ने उनकी तबीयत स्थिर करने में मदद की। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कराड ने यात्री को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराकर जीवन बचाया।
Related posts
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी किए...
अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता का...
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट...